• Sun. Aug 23rd, 2026

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज ,5 जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

हरियाणा। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।ऐसे में राज्य में मौसम लगातार परिवर्तनशील चल रहा है। दिसंबर माह में बुधवार की रात सबसे ठंडी रही और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ठंडी हवा चल रही और ठिठुरन बढ़नी शुरू हो गई।

पांच जनवरी तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
आगामी कुछ दिन हरियाणा के कई जिलों में धुंध पड़ने वाली है। मंगलवार को एक्यूआई 170 रहा था जो बुधवार को बढ़कर 203 हो गया। इस कारण पानीपत की आबोहवा फिर से खराब हो गई।अगर कल से तेज हवा चली तो थोड़ी राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। तापमान में दो से तीन डिग्री गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
आने वाले तीन दिनों में उत्तर हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की है।कई जिलों में सुबह पांच बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक विशेषकर खुले स्थानों में घनी धुंध छाने से मुख्य व सहायक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।

तापमान में हुई गिरावट
घनी धुंध व दृश्यता कम होने के कारण अधिकतर छोटे बड़े वाहन रेंग रेंग कर चलते दिखाई दिए। इसके साथ ही दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही तथा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ती ठंड का असर अब आम जन जीवन पर देखने को मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *