• Mon. Aug 31st, 2026

हरियाणा सरकार ने पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ,इस पद पर किया नयुक्त

हरियाणा हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सुभाष बराला को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का चेयरमैन भी नियुक्त कर दिया गया है। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में बराला के साथ दो सदस्य भी नियुक्त किए गए है। प्राधिकरण में सदस्य के तौर पर डॉ भीम सिंह और धर्मवीर नांदल शामिल हैं। किसान कल्याण प्राधिकरण किसान हित में बनने वाली योजनाओं को लेकर काम करेगा। बता दें कि बराला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे चुके है।

सुभाष बराला ने 2000 में फतेहाबाद भाजपा युवा मोर्चा का सचिव बनकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। उनकी मेहनत को देखते हुए वर्ष 2002 में उनको भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद वह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने। वह लगातार तीन बार किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे। बाद में उनको भाजपा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।
भाजपा के टोहाना से विधायक सुभाष बराला को 2012 में हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा ने पहली बार किसी जाट नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। बराला को प्रदेश अध्यक्ष बनाने में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अहम भूमिका निभाई। पार्टी ने बराला को अध्यक्ष बनाकर प्रदेश के जाट समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *