• Tue. Sep 1st, 2026

हरियाणा में 40 साल की दादी को भगा ले गया 20 वर्षीय पोता! जानें पूरा मामला

20 year old grandson abducted 40 year old grandmother in Haryana! Know the whole matter20 year old grandson abducted 40 year old grandmother in Haryana! Know the whole matter

हरियाणा के करनाल में 20 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय महिला के संदिग्ध हालातों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं, और महिला युवक की दादी लगती है। महिला के पांच बच्चे भी हैं। महिला के परिवार का आरोप है कि युवक अपनी दादी को लेकर फरार हो गया है।

युवक के चाचा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके भतीजे की उम्र केवल 20 साल है, जबकि महिला 40 साल की हैं और पांच बच्चों की मां हैं। महिला युवक की दादी लगती है। युवक ने किसी भी प्रकार की बात करने के लिए घरवालों से कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने बताया कि युवक दुबई जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अब डेढ़ महीने से उससे कोई संपर्क नहीं हो रहा है।

युवक के परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि महिला पक्ष ने उनके बेटे के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं और मारपीट की भी बात कही है। परिवार को शक है कि महिला पक्ष ने उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की है। वहीं, महिला के परिवार का आरोप है कि युवक उनकी पुत्रवधु को लेकर फरार हो गया है और उसने अपने साथ महिला के गहने भी ले लिए हैं। उनका कहना है कि युवक के परिजन उनसे झूठ बोल रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *