• Tue. Sep 1st, 2026

28 वर्षीय पेंटर कि बाल्टी से गिरते ही गई जान, सीसीटीवी फुटेज देख हर कोई हैरान

28 वर्षीय पेंटर कि बाल्टी से गिरते ही कुछ ही सेकंड में जान चले जाने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इंदौर में एक 28 वर्षीय पेंटर घर में पुताई का काम करते करते वह एक बाल्टी पर बैठ गया। इसी दौरान अचानक से वह पीछे की ओर गिर गया। जिसके बाद आस -पास काम कर रहे अन्य मजदूर उसको अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित क़र दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है जिसे देखकर सभी हैरान हैं।

बता दें कि सर्दी के दिनों में इंदौर में युवाओं की हार्ट अटैक के कारण मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। घटना के संबंध में चंदन नगर पुलिस ने बताया कि आशीष (28) पुत्र मुन्नालाल सिंह इंदौर के स्कीम नंबर 71 का निवासी है। वह ठेकेदार हरीलाल पेटवाल के साथ मंगलवार शाम दस्तूर गार्डन के पास एक साइट पर काम कर रहा था। यहां आशीष के साथ तीन-चार और कर्मचारी भी काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि काम करते वक्त आशीष अचानक ही नीचे एक बाल्टी पर बैठा और कुछ देर बाद गिर गया।आशीष को गिरता देख आसपास काम करने वाले साथी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आशीष के पिता की भी हार्ट अटैक के कारण ही मौत हुई थी।

ठंड के दिनों में बढ़ जाते हैं केस
सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक के मामले हर वर्ष बढ़ जाते हैं, लेकिन इसके लक्षण नजर आने पर लोगों को जागरूक हो जाता चाहिए। खासकर उन लोगों को विशेष तौर पर ध्यान रहना चाहिए जिनके परिवार में किसी को हार्ट अटैक आया है। सभी लोगों को 25 वर्ष की उम्र के बाद अपनी सामान्य जांच करवा लेना चाहिए, ताकि समय पर बीमारियों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *