• Sun. Aug 23rd, 2026

नए संसद भवन में हरियाणा के 50 किसान भोज के लिए आमंत्रित, नीति निर्माता के साथ किसानों का संवाद

Haryana, हरियाणा के 50 किसानों को उपराष्ट्रपति की तरफ से नए संसद भवन में भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नये संसद भवन में 13 अक्टूबर को हरियाणा के 50 किसानों को दोपहर भोज देंगे।

इस भोज निमंत्रण की जानकारी हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने दी। बयान के अनुसार दलाल ने कहा कि यह असाधारण आयोजन एक ऐतिहासक पल बनने जा रहा है क्योंकि जो राष्ट्र को खिलाते हैं, उनके अटूट समर्पण के सम्मान में यह आयोजन हो रहा है।

दलाल ने कहा कि हरियाणा राष्ट्र के कृषि परिदृश्य में अग्रणी मोर्चे पर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह विशेष दोपहर भोज कार्यक्रम सरकार उसके कृषि मेरुदंड को मजबूत बनाने के सरकार के समर्पण का मजबूत सबूत है … यह भोजन से आगे बढ़कर है, यह किसानों के लिए नीति निर्माताओं के साथ संवाद करने , अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि उनके साथ साझा करने तथा उज्ज्वल कृषि भविष्य के बीज को सामूहिक रूप से बोने का अवसर है।

CM मनोहर लाल ने हिसार कृषि मेले में लिया हिस्सा ,किसानों से फसल विविधीकरण अपनाने व फसल गुणवत्ता सुधारने कि की अपील

दलाल ने कहा कि यह भोज न केवल किसानों का सम्मान है बल्कि इससे यह भी झलकता है कि उनकी कठिन मेहनत, समर्पण एवं कटिबद्धता भारत एवं हरियाणा की वृद्धि एवं प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *