Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Wed. Jul 15th, 2026

हरियाणा में अजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को वकील करने की दी नसीहत , बोले -”बजट सत्र से पहले हुड्डा कहीं जेल न चले जाएं ‘

हरियाणा। हरियाणा में अजय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को वकील करने की नसीहत दी है। दरअसल हरियाणा में जल्दी ही बजट सत्र शुरू होने वाला है। जिसको लेकर पक्ष -विपक्ष ने पहले ही एक दूसरे को घेरना शुरू कर दिया है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है की अबकी बार बजट  सत्र हंगामेदार हो सकता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि वो बजट सत्र में बेरोजगारी, घोटाले समेत कई दूसरे मुद्दे को उठाएंगे। वहीं, जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला ने हुड्डा पर पलटवार किया है। चौटाला ने धमकी के लहजे में कहा ”बजट सत्र से पहले हुड्डा कहीं जेल न चले जाएं। ” बता दें कि 20 फरवरी से हरियाणा में बजट सेशन है।

जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला ने ये भी कहा कि जेल जाने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने वकील तैयार कर लेना चाहिए। इसके साथ ही जेजेपी प्रमुख ने हरियाणा में कांग्रेस की अलग-अलग यात्राओं को लेकर भी तंज कसा।

चौटाला का कांग्रेस पर तंज

हरियाणा में कांग्रेस की अलग अलग यात्राओं को लेकर अजय चौटाला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा ”कौन सी कांग्रेस की बात करूं। टुकड़े- टुकड़े गैंग की या I.N.D.I.A अलायंस की। हरियाणा में तो कांग्रेस है ही नहीं। इस पार्टी ने पिछले दस सालो में 3-3 प्रधान बदल दिए, 10-10 प्रभारी बदल दिए हैं, ऐसे में इस पार्टी पर जनता का भरोसा नहीं है। ”

‘बीजेपी-जेजेपी साथ लड़ेंगे चुनाव’

इसके साथ ही अजय चौटाला ने हरियाणा में बीजेपी से अलग होने या लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की खबरों का भी खंडन किया। चौटाला ने दावा किया कि बीजेपी-जेजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। साथ चुनाव लड़ रहे हैं, तभी तो उनका गठबंधन है। वे NDA का हिस्सा हैं। मीडिया हर बार ये सवाल क्यों पूछती है। उन्होंने ये भी कहा कि वे लगातार हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

किसान आंदोलन पर क्या बोले चौटाला?

वही 13 फरवरी को किसानों की ओर से फिर से आंदोलन शुरू करने की बात पर अजय चौटाला ने कहा कि पहला आंदोलन तो इनका टांय-टांय फिस्स हो गया। सरकार सारी मांगे उनकी मान चुकी है और हरियाणा पहला ऐसा प्रदेश है जहां पर 14 फसलें MSP पर बिक रही हैं। यहां तो कोई मुद्दा ही नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के आंदोलन से आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *