• Fri. Sep 11th, 2026

दर्दनाक ! मातम में बदली शादी की खुशियां , एक दिन बाद ही उजड़ा दुल्हन का सुहाग

हरियाणा। हरियाणा में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। एक तरफ शादी वाले घर में मातम छा गया वहीं दूसरी तरफ दूसरे दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। न जाने लड़की कितने सपने लेकर अपने ससुराल आ रही थी लेकिन उसको क्या पता था की पल भर में उसकी साडी खुशियों पर ग्रहण लग जायेगा। मामला सोनीपत का है जहां पगफेरे की रस्म पूरी करके दूल्हा और दुल्हन वापिस घर आ रहे थे कि सामने से आ रही कार में टक्कर हो गयी। जिसके बाद दूल्हे की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार
हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीन कुमार की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। प्रवीन कार सोनीपत के गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित ससुराल में पगफेरे की रस्म पूरी कर शुक्रवार रात को अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहा था। रात को जब वह गांव बुटाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान हुए सड़क हादसे में प्रवीन की मौत हो गई।

प्रवीन की कार दूसरी कार में टकरा गई। हादसे की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रवीन के फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले तक घर में खुशियां छाई थी। हादसे के बाद से मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *