• Mon. Aug 31st, 2026

हरियाणा किसान कांग्रेस में आधा दर्जन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी ,ओमप्रकाश प्रधान बने नेशनल कोऑर्डिनेटर

हरियाणा। हरियाणा में किसान कांग्रेस में आधा दर्जन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। रविवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल काेऑर्डिनेटर, ज्वाइंट काेऑर्डिनेटर, प्रवक्ता और सोशल मीडिया व लीगल सैल के कन्वीनरों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने नये पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें इस्माइला के ओमप्रकाश प्रधान को भी इंडिया किसान कांग्रेस में नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया।

सोनीपत के अनंत दहिया को पार्टी ने किसान कंाग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव रह चुके दहिया राजनीति में सक्रिय हैं। पार्टी ने 6 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 33 नेशनल काेऑर्डिनेटर, 36 नेशनल ज्वाइंट काेऑर्डिनेटर बनाए हैं।अनंत दहिया ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व लग्न से निभाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *