• Tue. Sep 15th, 2026

HARIYANA LOKSBHA CHUNAV : इनेलो नेता अभय चौटाल कुरुक्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव , पहले मिल चुकी हार

हरियाणा।लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में इनेलों नेता अभय चौटाला भी एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर इनेलो पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।इससे पहले अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2004 में चुनाव लड़ा था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने एक लाख 60 हजार वोटों से हराया था।

 

हरियाणा में कई बार सत्ता में रह चुके इंडियन नेशनल लोकदल ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अभी तक इन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए 111 दावेदार सामने आए हैं। अभय चौटाला ने बताया कि पार्टी अगले कुछ दिनों तक और दावेदार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करेगी, जिसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *