• Sun. Aug 30th, 2026

हरियाणा में 12 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान ,पेपर खराब होने से था परेशान

हरियाणा। हरियाणा के हिसार में 12 वर्षीय छठी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे का साइंस का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। जिसके चलते बच्चे ने परेशान होकर ये खौफनाक कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार गांव ठसका निवासी धर्मपाल की शादी गांव सदलपुर की सुमन बाला के साथ हुई। उनके दो बेटे हैं। धर्मपाल अग्रोहा में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।सुमन के कोई भाई नहीं है, इसलिए वह अपनी मां की देखभाल के लिए मायके सदलपुर में रह रही है। उसका 12 साल का बेटा प्रबल भी मां के पास रहता है। वह आदमपुर एरिया में एक प्राइवेट स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रबल के कुछ दिन पहले ही वार्षिक एग्जाम समाप्त हुए थे। उसका अंतिम पेपर साइंस का था। परिजनों ने बताया कि पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसके चलते वह परेशान हो गया। वह छत पर बने कमरे में गया और खुद को बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक वह नीचे नही आया तो उसकी मां और नानी उसे मनाने छत पर गए।वहां उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो प्रबल फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच -पड़ताल शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *