Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Thu. Jul 9th, 2026

हरियाणा के बहादुरगढ़ में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा , मैनेजर समेत 4 लड़कियां की गिरफ्तार

हरियाणा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से महिला मैनेजर सहित 4 लड़कियों को मौके से गिरफ्तार किया । सिटी थाना पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके पूरे मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार झज्जर कमिश्नरेट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली रोड पर पुराने बस स्टैंड के नजदीक एक कांप्लेक्स में स्पर्श लग्जरी स्पा एंड सैलून में दिल्ली से लड़कियां लाकर देह व्यापार कराया जाता है। जिसके बाद डीसीपी हेडक्वार्टर (झज्जर) एचपीएस अनिल कुमार व अन्य अधिकारियों ने एक टीम बनाई और फर्जी ग्राहक बनाकर एक युवक को स्पा सेंटर में भेजकर छापा मारा।

देह व्यापार के सबूत मिले

डीसीपी अनिल कुमार के मुताबिक, टीम ने सेंटर में एंट्री रजिस्टर की जांच की और पूरा परिसर खंगाल डाला। इस दौरान सेंटर में पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे साबित हुआ कि यहां देह व्यापार कराया जाता है। टीम ने सेंटर की महिला मैनेजर को काबू कर लिया। इसके साथ ही सेंटर में 3 वर्कर भी पाई गईं। मैनेजर और अन्य तीनों युवतियां दिल्ली इलाके की रहने वाली है। डीसीपी अनिल कुमार की शिकायत पर इस संबंध में आरोपी महिला मैनेजर के खिलाफ अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम 3, 4, 5 व 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।छापा मारने वाली टीम में डीसीपी अनिल कुमार, एसीपी धर्मवीर सिंह, महिला थाना प्रभारी राजेश देवी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *