• Mon. Sep 14th, 2026

Haryana News : एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में गत दिवस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Haryana News :हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम मंडल की टीम ने भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा 9 दिसंबर 2023 को भ्रष्टाचार संबंधी मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की पुष्टि की और आरोपी को 1 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी गुरुग्राम में अपने सह आरोपी के साथ मिलकर ट्रकों से मासिक तौर पर पैसा लेता था जिसे वह तत्कालीन मोटर व्हीकल ऑफिसर को देता था।

इसी प्रकार, एक अन्य मामले में गुरुग्राम मंडल की एसीबी टीम ने जीएसटी निरीक्षक जितेंद्र बरवड़ को भी रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में सीजीएसटी कार्यालय गुरुग्राम में कार्यरत है। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से लंबित सरकारी काम करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *