• Sun. Sep 13th, 2026

हरियाणा महिला आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को जारी किया नोटिस , हेमा मालिनी टिप्पणी पर माँगा जवाब

हरियाणा। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी भारी पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार इस मामले में हरियाणा के महिला आयोग ने ने रणदीप सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है।आयोग ने सुरजेवाला को 9 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित दफ्तर में पेश होकर मामले में जवाब देने को कहा है।

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में पूजा के लिए पहने अलग-अलग रंग के कपड़े, माता रानी होंगी प्रसन्न

इसके आलावा महिला आयोग ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह को भी पत्र लिखा है कि पार्टी की तरफ से इस मामले में क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है। महिला आयोग ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी के लिए अभद्र भाषा व टिप्पणी की है, जोकि एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला और अशोभनीय है।

सुरजेवाला महिलाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे : भाटिया
गुरुवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया परिवहन मंत्री असीम गोयल से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर अंबाला सिटी पहुंची थी।रेणु भाटिया ने कहा कि सुरजेवाला का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। आयोग की तरफ से नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा। रेणु भाटिया ने कहा कि सुरजेवाला महिलाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे। उन्हें अफसोस है कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया।


परिवहन मंत्री बोले- यही कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार
वहीं, परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मामले पर कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस और कांग्रेस की मानसिकता को दिखाते हैं। सुरजेवाला पहले भी बेटी की गाली देते हुए सुनाई दे रहे हैं। यही कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार हैं।प्रियंका गांधी बताएं कि या तो हमने इनको लाइसेंस दे रखा है या फिर ऐसे नेताओं को घर बैठाने का काम करें, ताकि जनता के बीच अच्छा मैसेज जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *