• Wed. Sep 2nd, 2026

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन, मतदान के प्रति विद्यार्थी होंगे जागरूक

चण्डीगढ़। गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में आज मतदान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कुलपति ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से मतदान में शत-प्रतिशत सहभागिता के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र सेल्फी प्वाइंट के पास सेल्फी खींचवाकर सोशल मीडिया पर डालें ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान के प्रति जागरूक हों। मतदाताओं की संख्या अधिक से अधिक बढ़े।

उन्होंने कहा मतदान करना हर भारतीय नागरिक का अधिकार है। मतदान लोकतंत्र में सीधी सहभागिता का अवसर आपको प्रदान करता है। जितने लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। युवा ही देश के कर्णधार हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान से युवा मतदाता आकर्षित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की सेल्फी पॉइंट में आकर सेल्फी लें और इस मुहिम को सफल बनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *