• Sat. Sep 12th, 2026

PUNJAB NATIONAL BANK के ग्राहक दें ध्यान ,31 मई के बाद बंद हो जायेंगे खाते ,करें ये जरूरी काम

PUNJAB NATIONAL BANK ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी खबर जारी की है। बैंक ने घोषणा करते हुए कहा है कि यदि 31 मई, 2024 तक ग्राहक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते हैं तो पिछले तीन वर्षों से बिना किसी गतिविधि और बिना बैलेंस वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही इसके बाद खाताधारकों को आगे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जारी की गयी घोषणा के अनुसार पीएनबी सुरक्षा जोखिमों से बचने और निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा है। खाते को पुनः सक्रिय करने के लिए, ग्राहकों को अपने निकटतम बैंक शाखा में आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।

5 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों, नाबालिग खातों, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एसएसवाई, एपीवाई, डीबीटी जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए खोले गए खातों और अदालत के आदेशों, आयकर विभाग के आदेशों या अन्य वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा फ्रीज किए गए खातों को भी छूट दी गई है।हालांकि, बैंक ने बताया है कि कुछ खातों इस मामले में छूट दी गई है, यानी कुछ विशेष तर के खाते बंद नहीं होंगे। ये डीमैट खातों, लॉकर या सक्रिय स्थायी निर्देशों से जुड़े खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *