• Fri. Sep 11th, 2026

CBSE 10th-12th Result 2024: रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर करें चेक

CBSE 10th-12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणामों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।सभी विधार्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि छात्रों का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है और रिजल्ट भी तैयार हो गया है। ऐसे में रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। वहीं आसार जताये जा रहे हैं की रिजल्ट 20 मई से पहले भी घोषित किए जा सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट
ऐसे में विधार्थियों को बोर्ड रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स जानना हो, या रिलीज होने के बाद रिजल्ट चेक करना हो, दोनों ही कामों के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट -cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर नजर बनाकर रखें।

ये डिटेल्स रखें तैयार
विधार्थियों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी नंबर इत्यादि डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। इन डिटेल्स का इस्तेमाल करके कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *