• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana Weather Update : नौतपा का आठवां दिन , इन शहरों में बारिश का अलर्ट जारी ,गर्मी से मिलेगी राहत

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज नौतपा का आठवें दिन है। मौसम विभाग ने गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने को लेकर सम्भवना जताई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला के कुछ हिस्सों बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में रादौर, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इस दौरान 30 से 40KM/H की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा में तीन जून तक बारिश के आसार हैं ,इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग के संभावना जताई है कि इन तीन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अचानक से मौसम में बदलाव हुआ है.

शुक्रवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है / इसके अलावा मेवात में 48.9, जींद में 48.4, हिसार में 48 डिग्री और झज्जर में 47.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *