• Sun. Aug 23rd, 2026

Haryana News : पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगाईं हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें, मिलेंगी ये सुविधा

पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए हरियाणा रोडवेज की 2015 बसें लगाई गईं हैं, जो लोगों को समारोह स्थल तक लाने-ले जाने में इस्तेमाल होंगी। इस संबंध में सभी जिलों के रोडवेज अधिकारियों को विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। सफर करने वालों के लिए पूड़ी, आलू जीरा, सफेद छोले, चावल, अचार, लड्डू, फ्रूटी, वाटर बोतल की व्यवस्था भी बसों में ही की गई है।

अंबाला से 150, भिवानी से 90, चरखी दादरी से 40, गुरुग्राम से 15, फरीदाबाद से 50, फतेहाबाद से 60, हिसार से 125, जींद से 80, झज्जर से 70, करनाल से 250, कैथल से 150, कुरुक्षेत्र से 150, नूंह से 10, महेंद्रगढ़ से 50, पानीपत से 150, पंचकूला से 100, पलवल से 40, रोहतक से 75, रेवाड़ी से 60, सिरसा से 50, सोनीपत से 100 और यमुनानगर से 100 के अलावा अन्य बसें समारोह स्थल पर पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *