• Mon. Aug 24th, 2026

देशभर में 100 दिवसीय टी.बी. उन्मूलन अभियान का शुभारंभ, पंचकूला से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने दिखाई हरी झंडी

Byalakhharyana@123

Dec 7, 2024
100 day T.B. across the country. The eradication campaign was launched by Union Health Minister J.P. from Panchkula. Nadda showed the green signal100 day T.B. across the country. The eradication campaign was launched by Union Health Minister J.P. from Panchkula. Nadda showed the green signal

पंचकूला, 7 दिसंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जे.पी. नड्डा ने हरियाणा के पंचकूला से देशव्यापी 100 दिवसीय सघन टी.बी. उन्मूलन अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में गहन टी.बी. जांच और उन्मूलन प्रयास किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज भी उपस्थित रहे।

नड्डा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टी.बी. से अत्यधिक प्रभावित जिलों में रोग की समय पर पहचान और रोकथाम सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2030 से पहले भारत को टी.बी. मुक्त बनाने का सपना इस अभियान से साकार होगा।

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति

कार्यक्रम के दौरान  नड्डा ने हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में हरियाणा में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 15 हो गई है। एमबीबीएस सीटों की संख्या 650 से बढ़कर 2185 हो गई है, और पीजी सीटें 243 से बढ़कर 889 तक पहुंच गई हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का हरियाणा सरकार का लक्ष्य सराहनीय है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत हरियाणा में 1.22 करोड़ कार्ड बनाए गए हैं, और 18.5 लाख मरीजों ने योजना के तहत अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया है। इस पर राज्य सरकार ने अब तक 2700 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

टी.बी. उन्मूलन में उल्लेखनीय प्रगति

नड्डा ने बताया कि भारत में टी.बी. की दर में लगातार गिरावट आ रही है। वर्ष 2015 में यह दर 8.3 प्रतिशत थी, जो अब 17.7 प्रतिशत हो गई है। पिछले 10 वर्षों में टी.बी. से मृत्यु दर में 21.4 प्रतिशत की कमी आई है। टी.बी. मरीजों के लिए पोषण सहायता राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

जनभागीदारी पर जोर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से ही यह अभियान सफल हो सकेगा।

निक्षय वाहनों को हरी झंडी और नागरिकों को सम्मान

इस अवसर पर 10 निक्षय वाहनों को रवाना किया गया, और 100 दिवसीय अभियान के पोस्टर और प्रचार सामग्री का लोकार्पण किया गया। टी.बी. चैंपियन और निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया तथा निक्षय पोषण किट भी वितरित की गई। श्री नड्डा ने उपस्थित लोगों को टी.बी. उन्मूलन के लिए निक्षय शपथ दिलाई और अभियान से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

यह अभियान टी.बी. मुक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *