• Tue. Sep 1st, 2026

सीएम सैनी ने महिलाओं पर दिया अहम बयान-इस योजना के तहतमहिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे

4 important bills passed in Haryana Assembly: Prohibition on demonstrations by keeping dead bodies, strict action against donkey root agents, job security to employees, property of speculators will be confiscated4 important bills passed in Haryana Assembly: Prohibition on demonstrations by keeping dead bodies, strict action against donkey root agents, job security to employees, property of speculators will be confiscated

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालका में धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें बढ़ाने का काम किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह जनता के प्रतिनिधि के रूप में सेवा करते रहेंगे।

712 करोड़ रुपये के विकास कार्य

सीएम सैनी ने जानकारी दी कि पिछले दो कार्यकालों में कालका में 712 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल सरकार ने कालका के लिए 83 में से 59 परियोजनाएं पूरी कर ली हैं और 10 परियोजनाओं पर काम जारी है।

पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावना

मुख्यमंत्री ने कालका को पर्यटन हब बनाने की योजना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 15 लाख से अधिक पर्यटक कालका आए हैं।

  • कालका से कालेश्वर तक क्षेत्र को पर्यटन हब बनाया जाएगा।
  • पिंजोर को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • टिक्करताल और मोरनी क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

बेटियों की शिक्षा पर जोर

सीएम सैनी ने रायपुर रानी में बेटियों की कम संख्या पर चिंता व्यक्त की और परिजनों से अपील की कि वे बेटियों को शिक्षा दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

किसानों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने किसानों के खातों में 12 लाख किसानों के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके अलावा, रोजगार के क्षेत्र में भी सरकार ने अहम काम किया है:

  • 10 वर्षों में बिना पर्ची-खर्ची के 1.71 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं।
  • HKRN के 1.20 लाख कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित की गई हैं।
  • अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सीएम सैनी ने कहा:

  • हरियाणा पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत की जाएगी।
  • लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।
  • 100 महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण और ड्रोन दिए गए हैं।
  • हर गांव में महिला चौपाल बनाई जाएगी।
  • डेढ़ लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाया गया है।

डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार तीन गुना ताकत से काम करेगी और हरियाणा को विकास के नए आयाम तक पहुंचाएगी।

CM Saini gave an important statement on women – Under this scheme, women will be given Rs 2100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *