• Sat. Oct 3rd, 2026

कैथल में CM सैनी ने की पुंडरी को उपमंडल बनाने की घोषणा, बोले- हमारा हरियाणा बनेगा नॉन-स्टॉप हरियाणा

👉 नायब सैनी कई बड़े मुख्यमंत्रियों से अमीर, रिपोर्ट में खुलासा👉 नायब सैनी कई बड़े मुख्यमंत्रियों से अमीर, रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज, गुरुवार को कैथल जिले के पुंडरी स्थित नई अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुंडरी की फिरनी वर्ल्ड फेमस है और यहां आए लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कैथल को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे यहां के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस को हरियाणा की संस्कृति की कोई जानकारी नहीं है। सीएम सैनी ने कहा कि “हमारा हरियाणा नॉन-स्टॉप हरियाणा है”, और हरियाणा की हर चीज अपने आप में प्रसिद्ध है। उन्होंने भाजपा की तीसरी बार नॉन-स्टॉप जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा को जल्द ही एक विकसित राज्य बनाया जाएगा। उनका लक्ष्य 2047 तक हरियाणा को पूरी तरह से विकसित करना है।

अमित शाह पर की तारीफ, कांग्रेस पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के चेहरे से नकाब हटा दिया है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 60 सालों तक गरीबों का शोषण किया और गांधी परिवार ने डॉ. अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान का अपमान करती रही है और जल्द ही कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं: सीएम सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है, न नियत है और न ही कोई नेता है। भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों में विश्वास करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए।

किसानों और युवाओं के लिए राज्य सरकार की योजनाएं

सीएम सैनी ने कहा कि उनकी सरकार 24 फसलों को MSP पर खरीद रही है और किसानों के खातों में सीधे पैसा भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 12 लाख किसानों को 825 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा, 25,000 युवाओं को नौकरी दी गई है, और अग्निवीरों को भी नौकरी में आरक्षण देने का भरोसा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हैप्पी योजना के तहत 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

पुंडरी को उपमंडल बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पुंडरी को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुराने स्कूलों के निर्माण पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि मंडी मोड की सड़कों के लिए 5 करोड़ रुपये और कुंडली में सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

In Kaithal, CM Saini announced to make Pundri a sub-division, said – Our Haryana will become non-stop Haryana.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *