• Fri. Sep 11th, 2026

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूरी मजबूती से उठाऊंगा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा : बलराज कुंडू

रोहतक, 4 दिसम्बर : मेरा यह मानना है कि सरकार को तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों की मांगें मानते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए क्योंकि नई पेंशन स्कीम से कर्मचारियों का कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। मैने इस मामले को एक बार फिर सवाल लगा दिए हैं और हरियाणा विधानसभा के आगामी सत्र में पुरजोर तरीके से इस मुद्दे को उठाऊंगा। जन सेवक मंच के संयोजक एवं महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने आज यह बात ओल्ड पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कही।

ओल्ड पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जनसेवक मंच के संयोजक एवं निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू को रोहतक में एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उनसे मांग की गई है कि वे पुरानी पेंशन को दोबारा से लागू करवाने के लिए विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में ओपीएस मुद्दे को मजबूती से उठाएं। श्री कुंडू ने उनको बताया कि उन्होंने पहले ही इस बारे में अपनी तरफ से सवाल लगाया हुआ है और वे मजबूती से इसे उठाएंगे। पिछले सत्र में भी श्री कुंडू ने ओल्ड पेंशन के मामले को मजबूती से उठाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *