• Sun. Aug 23rd, 2026

सोनीपत में गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर की दिनदहाड़े हत्या, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी फरार

Byalakhharyana@123

Feb 10, 2025
🛑 सिरसा में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना🛑 सिरसा में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना

सोनीपत, 9 फरवरी 2025: हरियाणा के सोनीपत जिले के प्रगति नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 20 वर्षीय गोल्ड मेडलिस्ट पावरलिफ्टर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने मृतक पर 5 गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्र के साथ विवाद और हत्या

मृतक की पहचान 20 वर्षीय वंश के रूप में हुई है, जो ककरोई रोड के विकास नगर का निवासी था। वंश सेकंड ईयर का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ दूध बेचने का काम करता था। घटना के दिन वंश अपनी क्लासमेट अक्षिता और वंशिका के घर चार्जर की लीड लेने आया था और उसने अपनी बाइक गली में खड़ी कर दी थी।

इसी दौरान कुलदीप नामक व्यक्ति अपनी कार लेकर वहां पहुंचा, लेकिन बाइक के कारण उसे परेशानी हुई। इस बात पर कुलदीप और वंश के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर कुलदीप ने वंश पर 4-5 गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर हड़कंप, आरोपी की तलाश जारी

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल वंश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वंश के पिता का दिल्ली के एक अस्पताल में किडनी ऑपरेशन हो रहा था। वंश पावरलिफ्टिंग में जिला स्तर पर गोल्ड और राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीत चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।


टैग्स: #SonipatMurder #PowerlifterKilled #HaryanaCrime #BreakingNews #ITIStudentKilled

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *