• Sun. Aug 23rd, 2026

कैथल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान,, परिजनों ने कहा- पत्नी की गलत हरकत के चलते उठाया कदम

Byalakhharyana@123

Feb 10, 2025
In Kaithal, a young man committed suicide by hanging himself, his family said that he took this step due to his wife's wrongdoingIn Kaithal, a young man committed suicide by hanging himself, his family said that he took this step due to his wife's wrongdoing

कैथल में 35 वर्षीय पवन कुमार उर्फ मिंटू, निवासी अर्जुन नगर, ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक की पत्नी और गांव कैलरम के एक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक, जो अर्जुन नगर में राशन की दुकान चलाता है, का मृतक की पत्नी से संबंध था। मृतक की पत्नी का उसकी दुकान पर आना-जाना लगा रहता था और वे अक्सर घर से बाहर भी चली जाती थी। जब पवन कुमार इसका विरोध करता था, तो पत्नी उसे तलाक की धमकी देती थी।

कुछ दिन पहले भी हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी मृतक की पत्नी आरोपी युवक के साथ मिलकर अपने पति से झगड़ा कर रही थी और बाद में उसके साथ कहीं बाहर चली गई थी। इससे पवन कुमार मानसिक रूप से बेहद परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

पत्नी ने आरोपों को किया खारिज

मृतक की पत्नी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसके पति ने पहले भी आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इस मामले में उसने रिश्तेदारों और पुलिस को भी सूचित किया था। पत्नी का कहना है कि परिजन झूठे आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

शहर थाना के एएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *