• Mon. Aug 31st, 2026

कैथल में बड़ा सड़क हादसा: एसवाईएल नहर में गिरी स्कूली बस, 8 बच्चे और बस स्टाफ गंभीर रूप से घायल

Byalakhharyana@123

Feb 17, 2025 #Kaithal
Major road accident in Kaithal: School bus falls into SYL canal, 8 children and bus staff seriously injuredMajor road accident in Kaithal: School bus falls into SYL canal, 8 children and bus staff seriously injured

कैथल: कैथल जिले के नौच गांव में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई, जिससे बस में सवार 8 बच्चे और बस स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

टेक्निकल खराबी बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस स्कूली बच्चों को लेकर गांव के डेरों से आ रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की पटरी से गुजरते समय बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों और बस स्टाफ को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिनमें से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक और महिला कंडक्टर की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस में आई तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

टैग्स: #कैथल #सड़कहादसा #स्कूलीबस #एसवाईएलनहर #हादसेकीखबर #हरियाणान्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *