• Thu. Oct 8th, 2026

सोनीपत में बदमाशों ने शादी समारोह में चलाई गोलियां, लूटी सोने की चेन, CCTV में कैद हुई घटना

Byalakhharyana@123

Mar 4, 2025
A young man committed suicide in Panipat, he was troubled by his wife's illicit relations and harassmentA young man committed suicide in Panipat, he was troubled by his wife's illicit relations and harassment

सोनीपत, हरियाणा: सोनीपत जिले के बड़वासनी स्थित सिंहासन गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान 30-35 बदमाशों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। हमलावरों ने न केवल शादी समारोह में अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की, बल्कि दो भाइयों के साथ मारपीट कर उनकी सोने की चेन भी लूट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बारात में घुसे हमलावर, जमकर की फायरिंग

जींद जिले के ईक्कस गांव निवासी सुखबीर ने बताया कि वह अपने भाई जसबीर के साथ 3 मार्च को रवि निवासी सिंधवी खेड़ा की शादी में शामिल होने आया था। शादी की बारात सिंहासन गार्डन में पहुंची थी, जहां विकास निर्जन और राकेश निर्जन समेत 30-35 युवकों ने शादी समारोह में हंगामा करना शुरू कर दिया। बदमाश बार-बार हर्ष फायरिंग कर रहे थे और जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने सुखबीर और उसके भाई जसबीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने सुखबीर की सोने की चेन भी लूट ली।

CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शादी समारोह में लगे सीसीटीवी कैमरों और कैमरामैन के कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने धारा 191(3), 190, 191(2), 115(2), 351(3), 287 BNS और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि शादी समारोहों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

टैग्स: #HaryanaCrime #SonipatNews #WeddingShooting #PoliceAction #CrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *