• Wed. Aug 26th, 2026

Hisar Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मशहूर बौना कॉमेडियन दर्शन दोषी करार

Byalakhharyana@123

Mar 11, 2025
Hisar Rape Case: Famous dwarf comedian Darshan found guilty in rape case of a minorHisar Rape Case: Famous dwarf comedian Darshan found guilty in rape case of a minor

हिसार:हरियाणा की अदालत ने मशहूर बौना कॉमेडियन दर्शन को नाबालिग से रेप के मामले में दोषी ठहराया है। हिसार में एडीजे सुनील जिंदल की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट से बाहर आते समय दर्शन अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आया। हालांकि, अदालत ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है। 13 मार्च को अगली सुनवाई में अंतिम फैसला सुनाया जाएगा।

नाबालिग को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर किया शोषण
सितंबर 2020 में अग्रोहा क्षेत्र की एक महिला ने अग्रोहा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि दर्शन ने उसकी नाबालिग बेटी को एक्ट्रेस बनाने का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के वकील रेखा मित्तल के अनुसार, 21 सितंबर 2020 को दर्शन ने नाबालिग लड़की को वीडियो शूट के बहाने अपने घर बुलाया। फिर आरोपी और उसका भाई उसे बाइक से एक सुनसान जगह ले गए। शूटिंग के बाद दर्शन ने लड़की पर चंडीगढ़ चलने का दबाव बनाया। जब लड़की ने इनकार किया, तो उसे धमकाकर अपने साथ ले गया।

होटल में किया दुष्कर्म, दस्तावेजों में हेरफेर कर बनाया बालिग
चंडीगढ़ के एक होटल में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसके दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे बालिग बना दिया और एक संस्था की मदद से किसी अन्य लड़की से शादी भी कर ली।

मामले में हाईकोर्ट में लगाई थी गुहार
पुलिस जांच के दौरान आरोपी ने हाईकोर्ट में राहत की गुहार लगाई, लेकिन जब नाबालिग घर लौटी, तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अब 13 मार्च को अगली सुनवाई होगी, जिसमें कोर्ट आरोपी दर्शन को सजा सुनाएगा।

#HisarCrime #RapeCase #HaryanaNews #MinorJustice #CourtVerdict**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *