302

Found

The document has been temporarily moved.

  • Wed. Jul 22nd, 2026

रोहतक नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद की दौड़ में हैं कौन कौन ?

Byalakhharyana@123

Mar 18, 2025
Discussion has started regarding the post of Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor of Rohtak Municipal Corporation

रोहतक नगर निगम: सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर बढ़ी चर्चा

हरियाणा के रोहतक जिले में नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थित रामअवतार वाल्मीकि की जीत के बाद अब यह चर्चा जोरों पर है कि इन महत्वपूर्ण पदों पर कौन बैठेगा।

भाजपा का दबदबा, पदों के लिए दावेदार सक्रिय

नगर निगम चुनाव में 22 वार्डों में से 14 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद भी भाजपा के हिस्से में ही जाने की संभावना है। इसके लिए पार्टी के भीतर मंथन जारी है, और दावेदार सक्रिय रूप से भाजपा नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

पंजाबी समुदाय से सीनियर डिप्टी मेयर की उम्मीद

मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, इसलिए सीनियर डिप्टी मेयर पद पंजाबी समुदाय से होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें महिला पार्षदों के नाम सबसे आगे हैं। संभावित उम्मीदवारों में दूसरी बार पार्षद बनीं मुक्ता नागपाल, तीसरी बार पार्षद बनीं कंचन खुराना और अनुभवी पार्षद अनिता मिगलानी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

पांच बार पार्षद बनने का मिलेगा फायदा?

कंचन खुराना वार्ड 14 से जीतकर तीसरी बार पार्षद बनी हैं, जबकि उनके पति अशोक खुराना भी दो बार एमसी रह चुके हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शकुंतला खटक और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के प्रभाव वाले वार्ड से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर कमल खिलाने का उन्हें कितना लाभ मिलेगा।

डिप्टी मेयर पद के लिए अग्रवाल समाज से डिंपल जैन आगे

डिप्टी मेयर पद के लिए अग्रवाल समाज से डिंपल जैन का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह वार्ड 17 से लगातार दूसरी बार पार्षद बनी हैं और इस बार कांग्रेस के दिग्गज पार्षद रहे गुलशन ईशपुनियानी को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। फिलहाल, इस पद के लिए अन्य किसी नाम की चर्चा नहीं हो रही है।

25 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

मेयर, पार्षदों और नगर पालिका चेयरमैन का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर जोरों पर हैं। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस समारोह से पहले सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हो पाना मुश्किल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

302 Found

302

Found

The document has been temporarily moved.