• Fri. Sep 11th, 2026

पानीपत में दर्दनाक घटना: दूसरी पत्नी को पीटने के बाद जिंदा जलाया, आरोपी फरार

Byalakhharyana@123

Mar 19, 2025 #PANIPAT
रोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIRरोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

हरियाणा के पानीपत में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की बर्बरता से हत्या कर दी। पति ने अपनी पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर पहले पीड़िता की पिटाई की, फिर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना को हादसे का रूप देने के लिए ससुरालवालों को बताया गया कि महिला चाय बनाते समय जल गई।

पीड़िता का इलाज रोहतक PGI में चल रहा था, जहां उसने अपनी बहन को आपबीती बताई। उपचार के दौरान 16 मार्च को उसकी मौत हो गई। अब इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें पति, उसकी पहली पत्नी और भाई महिला पर अत्याचार करते दिख रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पानीपत में रह रही थी पीड़िता

पीड़िता की बहन गोमती के अनुसार, वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रसूलाबाद की रहने वाली हैं। तीन बहनों में मंझली गौर प्रिया की शादी वर्ष 2022 में हरदोई जिले के जलापुर गांव निवासी आकाश से हुई थी। बीते दो महीने से गौर प्रिया और आकाश पानीपत में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे थे।

झूठी कहानी बनाई, बहन से सच बताया

9 मार्च को आकाश ने फोन कर गोमती को सूचना दी कि गौर प्रिया चाय बनाते समय जल गई है और उसे रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है। जब गोमती अस्पताल पहुंची, तो उसकी बहन ने उसे सच्चाई बताई कि आकाश, उसकी पहली पत्नी सिक्की (कन्नौज, यूपी) और भाई रवि ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी।

मौत के बाद पुलिस हरकत में आई

गंभीर रूप से झुलसी गौर प्रिया ने 16 मार्च को दम तोड़ दिया। इसके बाद गोमती की शिकायत पर पुलिस ने पति आकाश, उसकी पहली पत्नी और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। चांदनी बाग थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *