• Fri. Sep 11th, 2026

इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए किया स्टंट, पुलिस ने भेजा जेल

Byalakhharyana@123

Apr 1, 2025
He did a stunt to become famous on Instagram, police sent him to jailHe did a stunt to become famous on Instagram, police sent him to jail

गुड़गांव पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी कर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना रोड के बादशाहपुर क्षेत्र में खतरनाक स्टंट करते नजर आए थे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इन युवकों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो अपलोड की थीं, जिनमें से एक में वे गाड़ियों से स्टंट कर रहे थे, जबकि दूसरी वीडियो में वे एक पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ी के पीछे भगाते दिख रहे थे। पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट को ट्रेस कर आरोपियों को धर दबोचा और उनकी गाड़ियां भी जब्त कर लीं।

कौन हैं आरोपी?

गिरफ्तार किए गए युवकों में फाजिलपुर झाड़सा निवासी दो सगे भाई – रोहन और कृष्ण यादव शामिल हैं, जबकि तीसरा आरोपी हितेश यादव सेक्टर-21 का रहने वाला है। तीनों ही कॉलेज स्टूडेंट हैं।

पुलिस की कार्रवाई

गुड़गांव पुलिस ने इन युवकों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट कर दिया है ताकि उनके वीडियो आगे शेयर न हो सकें। इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

👉 गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: ALAKH Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *