• Tue. Aug 25th, 2026

इग्नू की परीक्षाएं अब 12 जून से, री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून

इग्नू की परीक्षाएं अब 12 जून से, री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जूनइग्नू की परीक्षाएं अब 12 जून से, री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून

करनाल।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षाएं अब 2 जून की बजाय 12 जून 2025 से शुरू होंगी, जो 19 जुलाई 2025 तक चलेंगी। यह बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इस संबंध में हरियाणा के सभी 42 परीक्षा केंद्रों को सूचना भेज दी गई है।

साथ ही, जुलाई 2025 सत्र के लिए यूजी और पीजी कोर्सों में री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि जिन छात्रों ने जुलाई 2024 में दाखिला लिया है या जनवरी 2025 सत्र में एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीसीए जैसे सेमेस्टर कोर्सों में नामांकन कराया है, उनके लिए समय पर री-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर onlinerr.ignou.ac.in के माध्यम से री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में छात्र इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं या rckarnal@ignou.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

  • IGNOU, IGNOU Exams 2025, IGNOU Re-registration, Haryana Education News, IGNOU Karnal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *