• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा के 8 जिलों में झमाझम बारिश,17 जिलों में अलर्ट जारी

हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज़ आंधी से जनजीवन प्रभावित, नौ जिलों में अलर्ट जारीहरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज़ आंधी से जनजीवन प्रभावित, नौ जिलों में अलर्ट जारी

शुक्रवार दोपहर बाद हरियाणा के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। गुरुग्राम, नूंह, पानीपत, फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर, कैथल और सोनीपत में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। वहीं, पलवल और रोहतक में बादल छाए रहे, और झज्जर में हवाएं तेज रफ्तार से चलीं।

फरीदाबाद में बारिश के दौरान चली तेज हवाओं के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।

कैथल के कलायत, यमुनानगर और जींद में बारिश के दृश्य सामने आए, जहां लोगों को बारिश से बचने के लिए रेनकोट और कपड़ों का सहारा लेते देखा गया। यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी के बाद फिर से धूप निकल आई।

तापमान भी चरम पर

एक ओर जहां बारिश से कुछ राहत मिली, वहीं गर्मी भी अपना असर दिखा रही है। सिरसा शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह और पलवल सहित 17 जिलों में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटों में और भी क्षेत्रों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई जा रही है। Haryana Weather, Rain Alert, Storm Winds, Tree Fall Faridabad, Haryana Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *