• Sun. Aug 23rd, 2026

हिसार: कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध हालात में MURDER , जांच में सहपाठी पर शक

हिसार: कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध हालात में MURDER , जांच में सहपाठी पर शकहिसार: कक्षा 9 के छात्र की संदिग्ध हालात में MURDER , जांच में सहपाठी पर शक

हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जिसमें कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक छात्र दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब दीक्षित रोज़ की तरह सुबह दूध लेने घर से निकला था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोप है कि दीक्षित के ही सहपाठी ने उसे फोन कर रेलवे लाइन के पास बुलाया और वहां उस पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल दीक्षित को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

आरपीएस स्कूल, हांसी में पढ़ता था छात्र

मृतक छात्र हाल ही में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) से स्थानांतरित होकर RPS स्कूल, हांसी में दाखिल हुआ था। घटनास्थल सातरोड कैंट क्षेत्र में है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

सेना से रिटायर्ड पिता, बैंक में करते हैं ड्यूटी

दीक्षित के पिता प्रकाश, भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में एक बैंक में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। परिवार का कहना है कि दीक्षित पढ़ाई में अच्छा था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने किशोरों में बढ़ रही हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *