• Tue. Aug 25th, 2026

“पत्नी के तानों से भड़का पति, प्रेमी समेत कर दी डबल मर्डर की वारदात – टोहाना की दिल दहला देने वाली कहानी”

"पत्नी के तानों से भड़का पति, प्रेमी समेत कर दी डबल मर्डर की वारदात – टोहाना की दिल दहला देने वाली कहानी""पत्नी के तानों से भड़का पति, प्रेमी समेत कर दी डबल मर्डर की वारदात – टोहाना की दिल दहला देने वाली कहानी"

हरियाणा के टोहाना शहर के तिलक नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पत्नी के तानों से आहत पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की सरेआम हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज मामले से पर्दा उठा दिया है।

क्यों हुआ खून का खेल?

आरोपी दीपक कुमार उर्फ पंकज, जो किला मोहल्ला टोहाना का निवासी है, ने पत्नी पूजा और उसके प्रेमी रितिक मेहता को चाकुओं से गोद डाला। पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया कि पत्नी लगातार उसे ताने मारती थी – “तू मेरा क्या बिगाड़ लेगा?”, “तेरे बस का कुछ नहीं” – इन शब्दों ने उसे अंदर तक झकझोर दिया।

एक रिश्ता, दो हत्याएं

दीपक और पूजा की शादी 2011 में हुई थी और उनके दो बेटे हैं। लेकिन पत्नी के रितिक से संबंध बन गए थे। दोनों कुछ समय पंजाब के पटियाला में साथ भी रहे और वापस टोहाना लौट आए। पूजा ने दीपक से तलाक का केस भी डाल दिया था। कोर्ट में मुलाकातें और ताने उसकी आत्मा को अंदर से खा गए।

हत्या की रात – पहले रेकी, फिर वारदात

30 मई की शाम दीपक अपने भतीजे नवीन के साथ घूम रहा था। तभी सामने से पूजा और रितिक बाइक पर आते दिखाई दिए। नवीन ने बाइक रुकवाई और दीपक ने कपड़ों में छिपाया चाकू निकाल कर पहले पूजा, फिर रितिक पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रितिक मौके पर ही मर गया, जबकि पूजा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने फौरन पकड़ा

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।

Tohana Murder, Haryana Crime News, Wife Lover Murder, Double Murder Case, Deepak Kumar Arrested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *