• Tue. Sep 1st, 2026

हरियाणा में सरपंच पर किडनैपिंग की कोशिश: चलती गाड़ी से कूदा, बिना शर्ट दौड़कर पहुंचा गांव; VIDEO वायरल

हरियाणा में सरपंच पर किडनैपिंग की कोशिश: चलती गाड़ी से कूदा, बिना शर्ट दौड़कर पहुंचा गांव; VIDEO वायरलहरियाणा में सरपंच पर किडनैपिंग की कोशिश: चलती गाड़ी से कूदा, बिना शर्ट दौड़कर पहुंचा गांव; VIDEO वायरल

सोनीपत |  हरियाणा के सोनीपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैयांपुर गांव के सरपंच हिमाचल के अपहरण की कोशिश की गई। सरपंच ने बहादुरी दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और बिना शर्ट पहने दौड़ता हुआ गांव पहुंचा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह घबराया हुआ भागते हुए नजर आ रहा है।

पिस्टल दिखाकर किया हमला, गाड़ी में घुसे 4 युवक
सरपंच हिमाचल के मुताबिक, वह अपनी बोलेरो गाड़ी में ससुराल जा रहे थे। रास्ते में ग्रीन लाइट होटल के पास जैसे ही गाड़ी रोकी, गांव के ही सुरजीत ने ड्राइवर साइड से खिड़की खोलकर पेट पर पिस्तौल तान दी और उसे जबरन कंडक्टर सीट की ओर धकेल दिया। इसके बाद चार और युवक गाड़ी में आ बैठे और उसे देवेंद्र फार्म हाउस की ओर ले जाने लगे।

ब्रेकर पर धीमी गाड़ी से कूदा सरपंच, बच निकला
सरपंच ने बताया कि रास्ते में एक ब्रेकर पर गाड़ी धीमी हुई, तभी मौका देखकर वह छलांग लगाकर भाग निकले। सुरजीत ने पिस्तौल से फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली। इस दौरान सरपंच की शर्ट, मोबाइल, घड़ी और सोने की चेन गाड़ी में ही रह गई।

20 दिन पहले भी मिली थी धमकी
हिमाचल ने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले सुरजीत ने पंचायत की जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया था। करीब 8 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी रजिस्ट्री के लिए धमकाया जा रहा है।

पुलिस ने केस दर्ज किया, वीडियो भी सौंपा गया
सरपंच ने इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र के अनुसार, सरपंच की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sarpanch Kidnapping, Sonipat News, Haryana Crime, Panchayat Land Dispute, Viral Video Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *