• Tue. Sep 1st, 2026

नमो भारत ट्रेन से हरियाणा के लोगों को राहत, DND एक्सप्रेसवे से मेरठ जाना होगा आसान

नमो भारत ट्रेन से हरियाणा के लोगों को राहत, DND एक्सप्रेसवे से मेरठ जाना होगा आसाननमो भारत ट्रेन से हरियाणा के लोगों को राहत, DND एक्सप्रेसवे से मेरठ जाना होगा आसान

फरीदाबाद, 25 जून (Alakh Haryana ब्यूरो) – हरियाणा से दिल्ली होते हुए मेरठ तक की यात्रा अब पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक होने जा रही है। इसका श्रेय जाता है केंद्र सरकार की नमो भारत ट्रेन योजना और DND एक्सप्रेसवे परियोजना को, जो हरियाणा को दिल्ली के सराय काले खां रेलवे स्टेशन से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।


दिल्ली से मेरठ तक सफल हुआ हाईस्पीड ट्रायल

22 जून को NCRTC द्वारा सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रेन ने यह सफर 1 घंटे से भी कम समय में पूरा किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाया गया और सभी स्टेशनों पर सुविधाओं की जांच की गई।


DND एक्सप्रेसवे से सराय काले खां पहुंचना होगा आसान

फरीदाबाद से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन तक का सफर अब आश्रम और अन्य मार्गों की भीड़ से मुक्त हो जाएगा। DND एक्सप्रेसवे शुरू हो जाने पर यह यात्रा 1.5 घंटे से घटकर केवल 15-20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे नमो भारत ट्रेन पकड़ना आसान हो जाएगा, जिससे हरियाणा के लोगों को मेरठ जैसे शहरों से कनेक्टिविटी में बड़ा फायदा मिलेगा।


DND एक्सप्रेसवे का रूट और स्थिति

  • शुरुआत: दिल्ली के महारानी बाग से

  • रूट: खिजराबाद, बटला हाउस, ओखला विहार, जसोला विहार, जैतपुर

  • हरियाणा में प्रवेश: फरीदाबाद

  • जोड़: बल्लभगढ़ बाईपास, कैलगांव, NH-2 पार करके KMP चौक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट

  • लंबाई: दिल्ली से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक कुल 60 किलोमीटर

फरीदाबाद वाला हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है।


तीन फेज़ में बन रहा है प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा और कुल 4463 करोड़ रुपये की लागत आएगी। फरीदाबाद में 16 फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, जबकि तीसरे फेज़ का 31 किमी हिस्सा ट्रैफिक के लिए खोल भी दिया गया है।


क्या होगा फायदा हरियाणा को?

  • फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल जैसे क्षेत्रों से दिल्ली और मेरठ तक तेज यात्रा

  • समय की बचत

  • व्यापार, नौकरी, शिक्षा और यात्रा के नए अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *