• Fri. Sep 11th, 2026

लव मैरिज का खौफनाक अंजाम: गुरुग्राम में बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने जीजा का किया कत्ल, 4 गिरफ्तार

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़: डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार, एक घायल; ग्लॉक पिस्टल और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामदअमृतसर में पुलिस मुठभेड़: डकैती के 4 आरोपी गिरफ्तार, एक घायल; ग्लॉक पिस्टल और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद

गुरुग्राम |  – गुरुग्राम में लव मैरिज को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बहन के प्रेम विवाह से गुस्साए भाई ने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा को तालिबानी तरीके से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पहले युवक को किडनैप कर अरावली की पहाड़ियों पर ले गए, उसके हाथ बांध दिए, आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अंसल फार्म हाउस के पास फेंक दिया गया।

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी—पीड़ित का साला—अभी फरार है।


पहाड़ियों से मिली लाश, पहचान में लगे तीन दिन

6 जुलाई को अरावली की पहाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव के दोनों हाथ बंधे थे और आंखों पर पट्टी थी। पास में एक खून से सना चाकू भी मिला। मृतक के हाथ पर एक महिला का नाम गुदा हुआ था।
72 घंटे तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव को लावारिस मानकर अंतिम संस्कार करा दिया। लेकिन एक दिन बाद फरीदाबाद के बल्लभगढ़ थाने में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से पता चला कि यह युवक 22 वर्षीय समीर था, जो यूपी के मऊ जिले के करहेड़ा गांव का रहने वाला और आईएमटी फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में काम करता था।


लव मैरिज बनी हत्या की वजह

परिजनों ने पुलिस को बताया कि समीर ने तीन साल पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था और उसे उसके घर से भगा लाया था। यही वजह थी कि युवती का भाई सोनू उससे रंजिश रखता था।
मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिस को युवती के परिजनों से लगातार बातचीत के सुराग मिले और शक पुख्ता हो गया।


राजस्थान-गुरुग्राम से गिरफ्तारी

जांच में सामने आया कि सोनू पिछले तीन साल से गुरुग्राम में रामसदन उर्फ विक्की और उसकी पत्नी लीला देवी के मकान में किराए पर रह रहा था। बदला लेने की ठानकर उसने मकान मालिक दंपती और एक परिचित अलीम खान को साथ मिला लिया।
5 जुलाई को चारों ने मिलकर समीर को किडनैप किया और पहाड़ियों में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
गुरुग्राम पुलिस ने महेश (35) को गुरुग्राम से, रामसदन (38) और लीला देवी (38) को भिवाड़ी से और अलीम खान को तिजारा (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। सोनू की तलाश जारी है।


चार दिन का पुलिस रिमांड

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश और अन्य शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Gurugram, Haryana Crime, Love Marriage, Honour Killing, Kidnapping, Murder Case, Haryana Police


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *