हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 21 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में बारिश होने की संभावना है।
नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में करीब 2 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। यदि पहाड़ी क्षेत्रों, खासकर काला अंब में बारिश तेज हुई तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।
मंगलवार का पूर्वानुमान
मंगलवार को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश की आशंका है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा के 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को भी बरसेगा पानी
बुधवार को भी मौसम मेहरबान रह सकता है। खासकर पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
👉 मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से नदियों-नालों के आसपास जाने से बचें।