हरियाणा के जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में बड़ा यौन शोषण मामला सामने आया है। इंग्लिश विभाग की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विभाग के तीन प्रोफेसर लंबे समय से अश्लील टिप्पणियाँ, निजी सवाल और रात में व्हाट्सऐप चैट के जरिए उन्हें परेशान कर रहे थे।
एक छात्रा द्वारा पेश की गई व्हाट्सऐप चैट में प्रोफेसर ने उससे ‘Are you virgin?’ जैसे अभद्र प्रश्न पूछे। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वॉट्सऐप पर सुंदरता, कपड़ों और शरीर को लेकर भी अशोभनीय बातें की जाती थीं।
मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कुलपति तक पहुंची, जिसके बाद तीन प्रोफेसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। कुलपति रामपाल सैनी ने इंटरनल जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
कुलपति ने कहा, “अगर आरोप साबित होते हैं तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि ऐसा व्यक्ति न सिर्फ CRSU में, बल्कि देश की किसी भी यूनिवर्सिटी में नौकरी न कर सके। यह शिक्षक समाज के लिए शर्मनाक हरकत है।”
ABVP ने किया पुतला दहन
मामले के विरोध में मंगलवार को ABVP के छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में आरोपी प्रोफेसरों का पुतला फूंका।
ABVP नेता रोहन सैनी ने बताया कि 27 नवंबर को 50 से अधिक छात्राएं कुलपति से मिलीं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
छात्राओं के आरोप
-
लेक्चर के दौरान और बाहर अश्लील टिप्पणियाँ
-
निजी और अनुचित सवाल, मना करने पर कार्रवाई की धमकी
-
रात 11 बजे तक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल
-
एक प्रोफेसर द्वारा SC, BC, OBC समुदाय पर अपमानजनक टिप्पणियाँ
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।