पंचकूला। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 IAS और 6 HCS अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। फेरबदल के तहत कई उपमंडलों में नए SDM की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
अनिरुद्ध यादव को HSIIDC के AMD की जिम्मेदारी
IAS अधिकारी अनिरुद्ध यादव, जो वर्तमान में SDM नारनौल के साथ हरियाणा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के उप CEO/उप MD की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को अब HSIIDC का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक (AMD) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट, गुरुग्राम के CEO का कार्यभार भी सौंपा गया है।
इन अधिकारियों को बनाया गया नया SDM
सरकार के आदेश के अनुसार:
अदिति सिंघानिया को SDM ऐलनाबाद नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), गुरुग्राम थीं।
राहुल कंवारिया को SDM पिहोवा बनाया गया है। इससे पहले वे सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), अंबाला थे।
रुहानी को SDM फिरोजपुर झिरका की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), रेवाड़ी थीं।
सुमन यादव को SDM उचाना कलां नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), यमुनानगर थीं।
योगेश दिलहोर को SDM डबवाली बनाया गया है। वे इससे पहले सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन), सोनीपत थे।
HCS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारियां
सरकार ने HCS अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया है।
विजेंद्र हुड्डा, CEO जिला परिषद एवं DRDA चरखी दादरी को जिला नगर आयुक्त, चरखी दादरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
वेद प्रकाश, SDM डबवाली से अब अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हिसार नियुक्त किए गए हैं।
लक्ष्मी नारायण, SDM फिरोजपुर झिरका से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़, नूंह बनाए गए हैं।
रमित यादव, SDM उचाना कलां से संयुक्त निदेशक, HIPA गुरुग्राम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
गुरविंदर सिंह, SDM पिहोवा से SDM नारनौल नियुक्त किए गए हैं।
वहीं पारस भगोरिया, SDM ऐलनाबाद से अब संयुक्त आयुक्त, नगर निगम करनाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सरकार के इस फेरबदल के बाद ऐलनाबाद, पिहोवा, फिरोजपुर झिरका, उचाना कलां, डबवाली और नारनौल समेत कई क्षेत्रों के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ है।
