• Fri. Sep 11th, 2026

‘पत्नी बहुत खफा है, 22 बरस से होली पर नहीं गई मायके , छुट्टी चाहिए’- पुलिसवाले का लेटर वायरल

अलख हरियाणा ( यूपी न्यूज ) फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अशोक कुमार द्वारा होली की छुटी लेने के लिए ऐसा कारण एसपी को प्रार्थना पत्र में दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया .

इंस्पेक्टर ने लिखा,

महोदय,
सादर अवगत कराना है कि शादी के 22 वर्ष में प्रार्थी की पत्नी होली के अवसर पर अपने मायके नहीं जा सकी है जिस कारण से वह, पार्थी से बेहद नाराज चल रही है, और होली के अवसर पर अपने मायके जाने एवं प्रार्थी को ले चलने की जिद कर रही है, जिस हेतु प्रार्थी को अवकाश की महती आवश्यकता है. 
अतः श्रीमान से विनम्र अनुरोध है कि प्रार्थी की उपरोक्त समस्या पर सहानुभूतिपर्वक विचार करते हुए प्रार्थी को दिनांक 04.03.2023 से 10 दिन आकस्मिक अवकाश देने की कृपा करें. 
श्रीमान की महान दया होगी.

इसके बाद SP ने इंस्पेक्टर अशोक को 10 दिन की तो नहीं, लेकिन 5 दिन की छुट्टी जरुर दे दी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *