• Tue. Sep 22nd, 2026

‘क्या मनीष सिसोदिया को मारने की साजिश रच रहे हैं अरविंद केजरीवाल?’ जानें मनोज तिवारी ने क्या लगाए आरोप

 अलख हरियाणा ( दिल्ली न्यूज ) शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। “आप” ने आशंका  जाहिर करते हुए कहा है कि जेल में सिसोदिया की हत्या कराई जा सकती है। उनको खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है .

 

AAP के इस बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उल्टा केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगा लगाते हुए कहा कि, ‘दिल्ली की जेलें दिल्ली सरकार के अधीन आती हैं, यानी अरविंद केजरीवाल के। मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं। उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है? क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं?’ क्योंकि वह उनके रहस्यों को उजागर कर सकते हैं? ऐसी धारणा बनाई जा रही है कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी से खतरा है। मैं जेल अधिकारियों से मनीष सिसोदिया को सर्वोत्तम संभव सुरक्षा प्रदान करने की अपील करता हूं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *