• Sun. Sep 27th, 2026

Haryana, दवा के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार

Haryana, हरियाणा के अंबाला में हार्ट के इंजेक्शन के दवा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इसमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में शिकायतकर्ता दलबीर सिंह ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी, जिसमें कहा था कि 25 फरवरी को आरोपी मोनू, लक्खा, दविंद्र सिंह व चार अन्य ने कीड़ाजड़ी से हार्ट के इंजेक्शन की दवा तैयार करने के नाम पर उससे 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

Haryana, TET पास अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रमाणपत्र, TGT भर्ती में हो रही परेशानी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव बकाली निवासी दविंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर गांव समस्तपुर निवासी मोनू के रूप में हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *