• Tue. Aug 18th, 2026

Haryana, पत्थर लेकर सैनिक के घर पहुंचा युवक, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

Haryana, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों का कहना है कि भट्ठा कॉलोनी में रविवार आधी रात एक युवक पत्थर लेकर पूर्व सैनिक के घर में घुस गया,

शोर सुनने के बाद जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। स्थानीय द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और अंतत: उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि जब सभी लोग अपने-अपने घर में सो रहे थे तो अचानक ही युवक एक घर में घुस गया। वह अंदर दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास करने लगा तो पूर्व सैनिक की नींद खुल गई।

Haryana, सो रही पत्नी पर डाला खौलता पानी, आरोपी पति गिरफ्तार

उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो युवक के हाथ में एक बड़ा सा पत्थर था। यह देख वह हैरान रह गया और उससे पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और युवक को पकड़कर पीट दिया।

सूचना डॉयल 112 पर दी तो टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आदर्श थाना के एसएचओ भी टीम के साथ पहुंचे। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, बातचीत से युवक मानसिक रूप से परेशान लग रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *