• Tue. Aug 18th, 2026

Haryana, सो रही पत्नी पर डाला खौलता पानी, आरोपी पति गिरफ्तार

hot-water

Haryana,  जींद जिले में सो रही पत्नी पर उसके पति द्वारा खौलता पानी डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना सदर नरवाना के एक अधिकारी ने बताया कि गांव दनौदा निवासी बन्नी सिंह नाम के व्यक्ति की पत्नी राजल ने पांच जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीती रात जब वह सो रही थी, तभी उसके पति ने उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसका गला दबाने की कोशिश की और चेहरे पर ‘ब्लेड’ से भी वार किया।

‘पत्नी बहुत खफा है, 22 बरस से होली पर नहीं गई मायके , छुट्टी चाहिए’- पुलिसवाले का लेटर वायरल

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर रविवार को उसे (बन्नी को) गिरफ्तार कर लिया गया तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *