• Tue. Aug 18th, 2026

Jind, दो गुटों के झगड़े में 6 लोग घायल, 20 पर FIR

Jind, हरियाणा के जींद जिले के गांव हंसडैहर में दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े में छह लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हंसडैहर निवासी रविंद्र की पत्नी बबली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी सुखी परिवार से पहले से रंजिश चली आ रही है। शिकायत के मुताबिक सुखी परिवार के लोगों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रविंद्र के घर में घुसकर मारपीट की जिससे उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए।

कन्यादान योजना का लाभ के लिए 31 मार्च तक यहाँ करें आवेदन

जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गढ़ी थाना पुलिस ने बबली की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि वहीं दूसरे पक्ष के निर्मल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि रविंद्र के परिवार के लोगों ने उसपर व उसके भाई पर घेरकर हमला किया जिसमें उन्हें काफी चोट आईं।

पुलिस ने बताया कि निर्मल की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *