• Fri. Sep 11th, 2026

महेंद्रगढ़-रेवाड़ी का स्टेट हाईवे बनेगा फोरलेन – डिप्टी सीएम

Alakh Haryana News चंडीगढ़, 21 मार्च। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान एक विधायक के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए महेंद्रगढ़-रेवाड़ी के स्टेट हाईवे को फोरलेन (Fourlane to the state highway of Mahendragarh-Rewari)किया जाएगा, इससे मुसाफिरों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। महेंद्रगढ़ जिला के कनीना में भविष्य में यातायात बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए अगर बाईपास बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट सही आती है तो जमीन ई-भूमि पर अपलोड करने के लिए आमंत्रित की जाएगी, इसके बाद सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद बाईपास बनाया जा सकता है।इसके अलावा हरियाणा सरकार ने बजट में 14 नए बाईपास बनाने के स्वीकृति दी है, वाजिब पाए जाने पर कनीना बाईपास भी बनाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *