• Sun. Sep 13th, 2026

गेहूं ख़रीद में 10 प्रतिशत तक लस्टर लॉस की छूट दी – दुष्यंत चौटाला

Luster loss up to 10 percent exempted in wheat procurement - Dushyant ChautalaLuster loss up to 10 percent exempted in wheat procurement - Dushyant Chautala

Alakh Haryana,चंडीगढ़, 11 अप्रैल – केंद्र सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद में 10 प्रतिशत तक लस्टर-लॉस की छूट देने का निर्णय लिया है।  इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया गया है जिसमे हरियाणा के उप मुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला द्वारा केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री  पियूष गोयल को 5 अप्रैल को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारी बारिश के कारण हुए नुक़्सान को देखते हुए केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीज़न 2023 -24 में गेहूं की खरीद में लस्टर- लॉस में छूट देने की डिमांड को स्वीकार कर लिया गया है।

Pm Kisan Yojana, अपात्र भी उठा रहे लाभ, जल्द होगी रिकवरी!

उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अब अधिकतम 10 प्रतिशत तक हुए लस्टर -लॉस में गेहूं के मूल्य में कटौती नहीं होगी और इससे अधिक लस्टर -लॉस होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

वस्त्र मंत्रालय में 4 लाख लोगों को मिलेगा निःशुल्क Training

ज्ञात रहे कि गत पांच अप्रैल को डिप्टी सीएम , जिनके पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का प्रभार भी है , ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री  पीयूष गोयल को रबी विपणन सीजन 2023-24 के दौरान खरीदे जा रहे गेहूं के गुणवत्ता मानदंडों में छूट प्रदान करने के लिए पत्र लिखा था।

सेना भर्ती का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 17 अप्रैल से : एडमिट कार्ड जारी-यहाँ से करें डाउनलोड Army Recruitment Common Entrance Exam Admit Card

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के किसानों की तरफ से  उनके द्वारा लिखे गए पत्र पर सकारात्मक कदम उठाते हुए केन्द्रिय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने रबी विपणन सीजन 2023-24 के दौरान खरीदे जा रहे गेहूं के गुणवत्ता मानदंडों में छूट प्रदान करने का जो निर्णय लिया है , वह प्रशंसनीय है।  उन्हें उम्मीद है कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को सरकार के इस निर्णय से कुछ राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *