• Tue. Sep 1st, 2026

Horor Film ‘बेरा- एक अघोड़ी’ रहस्य रोमांच से भरपूर

Horror Film निर्माता Raju Bharti ने भरोसा दिलाया है कि हॉरर फिल्म ‘बेरा- एक अघोड़ी’ रहस्य रोमांच से भरपूर है। धिराल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हॉरर हिन्दी फीचर फिल्म “बेरा – एक अघोड़ी” आगामी 28 अप्रैल को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होगी।

उन्होंने बताया कि फिल्म बेरा-एक अघोड़ी के लेखक हैं शक्तिवीर धिराल और निर्देशक हैं प्रेम धिराल। राजू भारती ने बताया की मूलतः हॉरर विषयक फिल्म “बेरा – एक अघोड़ी” में सिर्फ डरावने दृश्य ही नहीं हैं, बल्कि रोचक और लुभावने किस्से भी हैं।

इसमें रहस्य, रोमांच के समानांतर रोमांस का तड़का भी है, जो नौजवानों को खूब पसंद आयेगा। उन्होंने बताया कि इन सारे इंद्रधनुषी दृश्यों को आपके समक्ष जीवंत रूप में दिखायेंगे अभिनेता शक्ति धिराल, प्रेम धिराल और प्राजक्ता शिंदे।

फिल्म निर्माता राजू भारती ने बताया कि फिल्म में  संगीतकार जोड़ी प्रेम-शक्ति ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। नक्काश अजीज, शाहिद माल्या और वैशाली द्वारा गाये गीतों के लोकप्रिय होने की उम्मीद है। फिल्म के डीओपी रोशन खड़गी हैं।

ऑडियो लैब मीडिया कॉर्पोरेशन द्वारा प्रदर्शित होने जा रही हॉरर फिल्म “बेरा – एक अघोड़ी” 28 अप्रैल 2023 से सिनेमाघरों में दिखाई जायेगी।

Haryana, किशोरी का अपहरण कर ट्रक में किया बलात्कार, FIR 

फिल्म के निर्देशक और अभिनेता प्रेम धिराल ने बताया कि फिल्म बेरा एक अघोड़ी, तंत्र मंत्र की दुनिया से दूर एक साफ सुथरी हॉरर, रहस्य रोमांच से लबरेज होने के साथ रोमांस से भी भरपूर है।

निर्देशक ने फिल्म के बारे में बताया कि यह फिल्म एक ऐसी सुंदरी की कहानी है जो अपने दो प्रेमियों शक्ति और प्रेम को अपनी अंगुली पर नचाती है और स्वयं मोहित हो कर दोनों के मध्य पेंडुलम बन जाती है, जो काफी रोमांचक होगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *