• Sun. Sep 6th, 2026

Haryana, किशोरी का अपहरण कर ट्रक में किया बलात्कार, FIR

rape

Haryana,  जिंद के उचाना थाना पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण कर ट्रक में उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता की मां से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल की रात उनका पड़ोसी सोनू उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर बाहर खड़े अपने ट्रक में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह किशोरी ने अपनी मां को इसके बारे में बताया तो वह आरोपी सोनू के घर उलाहना लेकर गयीं, जहां आरोपी की पत्नी ने उसकी बेटी को थप्पड़ मारा।

मई तक रोजाना Covid के एक लाख मामले आ सकते हैं सामने !

तहरीर के अनुसार, सोनू के पिता कर्मवीर ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू और उसके पिता कर्मवीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उचाना थाना के प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *